कलेक्टर की वायरल तस्वीर ने बयां की मध्यप्रदेश की वास्तविक तस्वीर, जानिए?

दतिया/ मध्यप्रदेश में अधिकारियों की कार्यशैली अब बदलती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘गांवों में रात्रि विश्राम’ के सख्त निर्देशों का जमीन पर असर दिखने लगा है। ताजा मामला दतिया जिले का है, जहां कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एएसपी सूरज वर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जिले के दोनों बड़े अधिकारी किसी आलीशान बंगले के बजाय गांव में कुएं के किनारे खाट (खटिया) पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
[दरअसल दतिया मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर बीकर गांव है। यहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोनों अधिकारियों कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और ASP सूरज वर्मा ने ग्रामीणों के बीच गुजारी। यह ठहराव केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवनशैली को समझने और लोगों की समस्याओं को ग्राउंड जीरो पर सुनने का प्रयास था। इसके पूर्व शाम से देर रात तक दोनों अधिकारी अपने प्रशासनिक अमले के साथ गांव में पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों के साथ भोजन किया। लोगों से सहजभाव से मिले, उनकी समस्याएं सुनी, अधिकारियों को समस्याएं सुलझाने के निर्देश दिए। कलेक्टर वानखेड़े यहां एक बच्चे को गोद में उठाए भी नजर आ रहे थे। रात को गांव में चौपाल लगाई थी। फिर देर रात खुले आसमान के नीचे, कूलर लगाकर खाट पर सो गए। अधिकारियों की सादगी ने हर किसी को प्रभावित किया है। किसी ग्रामीण ने इस सुकून भरे पल को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा



