राज्यबिहार

बिहार में NDA सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना/ बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार का आज बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री पद संभालने के 22 दिन बाद उनकी कैबिनेट का विस्तार किया गया, जिसमें कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस विस्तार के साथ बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण देखने को मिले। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है, जिसे राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। वहीं, नई कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। बिहार सरकार में अब कुल पांच महिला मंत्री हैं, जिनमें जदयू की तीन नेता शामिल हैं।

NDA सहयोगियों को मिला प्रतिनिधित्व

मंत्रिमंडल विस्तार में NDA के सभी प्रमुख सहयोगियों को जगह दी गई है। शपथ लेने वाले मंत्रियों में भाजपा के 15 नेता, जदयू के 13 नेता, एलजेपी (रामविलास) के 2 नेता, हम के 1 नेता और आरएलएम के 1 नेता शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में जुटे कई बड़े नेता

IMG 0444 बिहार में NDA सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में NDA की ताकत और एकजुटता साफ दिखाई दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

इसके अलावा बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री और प्रमुख नेता जैसे चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने भी समारोह में भाग लिया।

IMG 0445 बिहार में NDA सरकार का बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्रियों ने ली शपथ
L-R: जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, नितिन नवीन, अमित शाह और राजनाथ सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button