मनोरंजन

जौहर ,कायर और स्वरा आखिर क्या है सच ,विवादों के बाद अभिनेत्री का नया वीडियो

मुंबई/फिल्म इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता बस ऐसा ही हुआ स्वरा भास्कर के साथ ।कोई 8से पब्लिसिटी स्टंट कह रहे है तो कोई उसे स्वर की नासमझी लेकिन खबर तो बन ही गई है ? अभिनेत्री स्वरा भले ही लंबे समय से किसी फिल्म या किसी एक्टिंग प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं, लेकिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने संजय लीला भंसाली की 2018 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर वाले सीन की आलोचना की थी। अपने इस बयान के वायरल होते ही स्वरा भास्कर फिर ट्रोल्स से घिर गईं।महिलाओं का अपमान और जौहर पर घिरती स्वरा भास्कर ने इन आरोपों पर सफाई दी है। उनका कहना है कि उनकी बात का सही मतलब सामने नहीं आया और बयान का गलत अनुवाद किया गया है। स्वरा ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि उन्होंने रानी पद्मावती के लिए ‘कायर’ नहीं कहा था।

स्वरा भास्कर ने आगे कहा है कि
मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। अगर आप मुझे गाली देना चाहते हैं तो दीजिए, लेकिन असल बयान के आधार पर दीजिए। रेप के बाद भी महिलाओं को जीने का हक है।’

आखिर कहा से शुरू हुआ विवाद
स्वरा कहती हैं मुझसे एक ‘इवेंट में मुझसे पूछा गया था कि संजय लीला भंसाली सर को मैने जो ओपन लेटर लिखा था, वो क्या था? तो जवाब में मैंने वो बात बताई जिसे लेकर मुझे दिक्कत थी। अब मेरे बयान का गलत अनुवाद हो रहा है। मैंने ये नहीं कहा कि रानी पद्मावती और बाकी औरतों ने जो जौहर किया वो कायर हैं। मैंने ये बताया कि फिल्म का क्लाइमैक्स देखते समय मेरे मन में क्या विचार आया था। क्लाइमैक्स देखते समय मेरे मन में यही विचार आया था कि भगवान न करे कि मैं कभी रेप का शिकार होती। मुझे ऐसा महसूस होता कि मैं कायर हूं कि मैंने खुद को खत्म नहीं किया।’

समाज और सिनेमा से किए सवाल
स्वरा ने समाज और सिनेमा से सवाल करते हुए पूछा कि ‘क्या हमें ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जिससे हमें ये मैसेज मिलता है कि एक महिला की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान है? क्या रेप सर्वाइवर्स को ये संदेश देना चाहिए कि उसे मर जाना चाहिए था, उसकी जिंदगी बच गई है तो वो बुरी बात है।’ स्वरा ने अपनी बात ये कहते हुए खत्म की कि कभी महिलाओं की जीने की इच्छा को कम मत समझिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button